नोएडा में वाटर लॉगिंग पर सीओ नाराज, अधिकारियों की बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:54 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:54 PM
Noida News : दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश होते ही सड़के जलमग्न हो गई हैं। खासकर उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में सड़के पानी से भरकर तालाब बन गई। नोएडा में वाटर लॉगिंग को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ बेहद नाराज है। उन्होंने वाटर लॉगिंग की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों की शुक्रवार सुबह ही इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।
Noida News
बारिश के बाद नोएडा की सड़कें बनी तालाब
शुक्रवार 28 जून की सुबह दिल्ली एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इस बारिश के बाद नोएडा शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया कई सेक्टरों तथा गांव की गलियों में जल भराव के कारण लोगों की मुसीबतें खड़ी हो गई। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सुबह से वायरल हो रही है।जहां नोएडा की सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। नोएडा के बिशनपुर में भी सुबह बारिश के बाद जल भराव हो गया। इसके अलावा सेक्टर 62 सेक्टर 21 ए सेक्टर 57 सेक्टर 70 सेक्टर 72 सेक्टर 26 सेक्टर 30 और अन्य सेक्टर में जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीईओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नोएडा में वॉटर लॉगिंग की समस्या से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने सभी वर्क सर्किल इंचार्ज स्वास्थ्य विभाग सिविल जल विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान परीक्षित में होने वाली जल भराव की समस्या के शीघ्र निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों को योजना व तरीके से काम करने के निर्देश दिए। Noida News