नोएडा में बचपन फंसा बेंच में, 6 घंटे की जंग के बाद लौटी मुस्कान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:37 AM
Noida News : नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नोएडा के एक शांत पार्क में खेलती-कूदती एक मासूम बच्ची की हंसी उस वक्त सिसकियों में बदल गई जब उसकी उंगलियां एक बेंच में फंस गईं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर-53 में कंचनजंगा मार्केट के पीछे बना सेंट्रल पार्क की बताई जा रही है। जहां खेल रही 7 साल की अंशिका ने बेंच पर बने लोहे के छेद में अपनी उंगलियां डाल दीं जिसके बाद उसकी उंगली लोहे के छेद में फंस गई। जब बच्ची ने उंगली निकालने की कोशिश की तो उंगुली बाहर नहीं निकली जिसके बाद वह रोने लगी। बच्ची को रोता देख आसापास के लोग आ पहुंचे लेकिन वो भी उंगलियां निकालने में नाकाम रहे। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="576" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/05/LLmWKSfKrez_bElj.mp4"][/video]
स्थानीय लोगों ने दी फायर बिग्रेड को सूचना
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को समझते हुए बेहद सावधानी से बेंच की सीट को चारों ओर से काटना शुरू किया। टीम ने बच्ची की उंगलियों के साथ फंसे मेटल हिस्से को उसी हालत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।
जरा सी चूक होती तो लग सकती थी गंभीर चोट
बता दें कि, यह काम आसान नहीं था। उंगलियों के आसपास मेटल कटा जा रहा था और जरा सी चूक गंभीर चोट बन सकती थी। लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। लगातार 6 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार अंशिका की उंगलियां सुरक्षित निकाल ली गईं। फिलहाल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल घर भेज दिया गया। Noida News