नोएडा की सफाई व्यवस्था पर CEO की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए नए निर्देश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:03 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने आज सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई महत्वपूर्ण सेक्टरों का निरीक्षण किया। सीईओ डॉ. लोकेश एम नोएडा के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सेक्टर-145 स्थित डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया और वहां की सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा, सीईओ डॉ. लोकेश एम एक्सप्रेसवे के साथ-साथ नोएडा के सेक्टर-142 और 144 का भी निरीक्षण किया।
सफाई व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के समय जनस्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, खण्ड-1 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, खण्ड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. लोकेश ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि नोएडा की साफ-सफाई और बेहतर हो सके। Noida News