नोएडा की सड़कों पर उतरे सीईओ, बारिश के इंतजामों का लिया जायजा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
Noida News : नोएडा में मानसून के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई तथा नालियों व सीवर की व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार(15 जुलाई) नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम मातहत अफसरों के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने सेक्टर-1, 4, 6, 7 समेत कई इलाकों का दौरा किया तथा कमियां पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
कई अफसरों ने सड़कों पर उतरकर लिया जायजा
सीईओ ने करीब दो घंटे तक विभिन्न सेक्टरों का दौरा किया। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग के उप महाप्रबंधक विजय रावल, जनस्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के खंड-1 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, खंड-2 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा, वर्क सर्किल1 वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा समेत अन्य मातहत अधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि मानसून व बारिश के कारण शहर में हो रहे जलभराव की शिकायतें के मद्देनजर सीईओ ने कई इलाकों का दौरा किया।