नोएडा में एटीएम बूथ पर बदला कार्ड, लगी 2 लाख की चपत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:02 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:02 AM
Noida News : नोएडा के बरौला गांव में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 294000 रूपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरी घटना? Noida News
दरअसल बरौला गांव की नाथू कॉलोनी में रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि 19 जून की दोपहर को उनका साला दीपू को उन्होंने अपने इंडसइंड बैंक का एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए भेजा था। दीपू बरौला में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गया। एटीएम से पैसे ना निकलने पर एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पैसे ना निकलने पर दीपू घर लौट आया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 2 लाख 94 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अनुज सैनी बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News