दबंगों ने नाई की दुकान को समझा क्लब, विरोध करने पर मारा चाकू
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:01 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:01 AM
Noida News : नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा के सेक्टर-12 में नाई की दुकान पर पार्टी कर रहे युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट किया और उसे ब्लेड मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुकान में कर रहे थे पार्टी
मिली जानकारी के मुताबिक चौड़ा गांव में किराए पर रहने वाले सचिन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता सेक्टर-12 में पीपल के पेड़ के नीचे नाई की दुकान चलाते हैं। 31 जुलाई की शाम को उसके पिता की दुकान पर गोलू, छोटू और थापा आए। सभी लोग दुकान के पास ही पार्टी करने लगे।
घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी
कुछ देर बाद तीन युवक झगड़ा करने लगे। इस दौरान उसके पिता अवधेश कुमार युवकों को समझाने लगे। तीनों युवकों ने अवधेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।