नोएडा प्राधिकरण में हुई बोर्ड बैठक, मुख्य सचिव मनोज सिंह रहे मौजूद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:33 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:33 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण में आज चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। खबर लिखे जाने तक बैठक चल रही थी। बोर्ड बैठक से पूर्व धरनारत भरतीय किसान यूनियन मंच के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मनोज कुमार सिंह की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखीं। उधर बोर्ड बैठक में दो दर्जन एजेंडे अनुमोदन के लिए रखे गये।
ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक के मौके पर सीईओ डॉ. लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा के एसीईओ रवि कुमार एनजी, यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। Noida News