ई-बसों के संचालन का खाका तैयार, पहले चरण में चलेगी 100 बसें
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे रूट पर इलेक्ट्रिक सिटी बस चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। विभिन्न रूटों को फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। नोएडा प्राधिकरण इन बसों के संचालन के लिए आधारभूत ढांचे व सुविधाएं तो देगी पर संचालन के दौरान घाटा की पूर्ति नहीं करेगी।
नोएडा में जल्द चलेंगी ई बस
बता दें कि पहले चरण में करीब 100 मिनी बसें संचालित की जाएंगी। संचालन करने वाली कंपनी ही समूचे खर्च का वहन करेगी। इसके लिए लखनऊ की टीमें सर्वे का काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक मिनी बसें चलने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे के लाखों लोगों को सहूलियत मिलेगी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कंपनियां चाहती हैं कि बसें चलाने में जो घाटा आए वह प्राधिकरण वहन करे। इसको वायबिलिटी गैप फंड कहा जाता है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह संभव नहीं है। बसें चलाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर देंगे। डिपो भी देंगे लेकिन बस संचालकों को आय के स्रोत खुद ढूंढने होंगे।
ई बस का खाका बनकर तैयार Noida News
करीब तीन-चार साल तक नोएडा-ग्रेनो के बीच 50 एसी बसों का संचालन हुआ था। मार्च 2020 में कोरोना आने की वजह से ये बसें बंद हो गईं। कुछ महीने बाद फिर से इन बसों को चलाने की तैयारी शुरू हुई तो सामने आया कि इन बसों के संचालन में काफी घाटा हो रहा है और उसको प्राधिकरण को वहन करना पड़ रहा है। अधिक घाटा होने का हवाला देते हुए इन बसों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए संबंधित कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर दिया गया। दो महीने पहले सेक्टर-55 के एक निजी होटल में नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें कुछ कंपनियों ने बसें चलाने को प्रस्तुतीकरण दिया था। इसके बाद प्राधिकरण दफ्तर में भी दो-तीन कंपनियां योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण देने आ चुकी हैं। कंपनियां टिकट से प्राप्त आय के अलावा बस और स्टैंडों पर विज्ञापन का अधिकार भी चाह रही हैं। ऐसे में जिन कंपनियों ने प्रस्तुतीकरण दिया था उन पर मंथन किया जा रहा है।
इन रूटो को किया जा रहा फाइनल
बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दादरी बस स्टॉप वाया सुरजपुर, शारदा यूनिर्वसिटी से जीबीयू वाया कासना, शशी चौक से ऐस सिटी, बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से डिपो मेट्रो स्टेशन वया ग्रेटरनोएडा स्टेडियम, सेक्टर-12-22 से कासना, परिचौक से जेवर वाया रबुपुरा, तिगरी गोलचक्कर से रजनीगंधा चौराहा, एक मूर्ति चौक से जीबी यूनिर्वसिटी गेट नंबर-3, बोटेनिकल गार्डन से संपूर्णम ग्रेनो वेस्ट, दादरी से जीबी यूनिर्वसिटी वाया कासना, परी चौक सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन, बिराला इंस्टीट्यूट से नोएडा सेक्टर-62, सेक्टर-62 से एनएसईजेड मेट्रो, सेक्टर-62 से दादरी वाया सुरजपुर, बोटेनिकल गार्डन से न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, बोटेनिकल गार्डन से कश्मिरी गेट आईएसबीटी, परिचौक से आनंद विहार बस अड्डा, दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।