बड़ी खबर : नोएडा की सैमसंग कंपनी को योगी सरकार देगी 207 करोड़ की सब्सिडी, मिलेगा बंपर रोजगार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में विकसित करने को लेकर बड़े फैसले किए हैं। खासकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार के एक फैसले ने युवाओं के लिए बंपर रोजगार के अवसर खोल दिए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा में स्थित मोबाइल बनाने वाली सैमसंग डिस्प्ले कंपनी कैपिटल सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Noida News
नोएडा में युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास किया गया। इन प्रस्तावों के तहत योगी सरकार ने नोएडा में मैसेज सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड को कैपिटल सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। योगी सरकार सैमसंग डिस्प्ले नोएडा को कल 207 करोड रुपए की सब्सिडी देगी इससे कंपनी में युवाओं के लिए रोजगार के बंपर अफसर मिलेंगे।
चार एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने को मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप नीति के तहत चार और एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इनमें दो 5G टेक्निकल यूनिट्स को आईआईटी कानपुर के साथ दूसरा आईआईटी रुड़की के साथ सहारनपुर में स्थापित किया जाएगा। सेंटर फॉर एक्सीलेंस ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी के लिए आईआईएम लखनऊ के साथ स्थापित किया जाएगा। इसमें माइक्रोसॉफ्ट सहयोग करेगा चौथा 3D प्रिंटिंग क्षेत्र में एडिटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गाजियाबाद में स्थापित की जाएगी। Noida News