बड़ी खबर: ग्रेटर नोएडा मेट्रो ट्रेन जुड़ेगी बॉटनिकल गार्डन से
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:42 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:42 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से इस समय सबसे बड़ी खबर समाने आ रही है। खबर है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन को सीधे बॉटनिकल गार्डन से जोड़ा जाएगा। ग्रेटर नोएडा एक्वा मेट्रो को बॉटनिकल गार्डन तक ले जाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिक लम्बे अर्से से एक्वा मेट्रो ट्रेन को बॉटनिकल गार्डन से जोड़ने की मांग कर रहे थे।
Noida News
उत्तर प्रदेश सरकार ने मान ली नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की मांग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक मंे नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों की लम्बे अर्से से चली आ रही मांग को प्रदेश सरकार ने मान लिया। नोएडा में सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से बॉटेनिकल गॉर्डन तक कुल 11.56 किलोमीटर की एक्वा मेट्रो कॉरिडोर के प्रस्तावित विस्तार में 2254.33 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें 573 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण इसको बनाएगा। प्रदेश सरकार की इस मंजूरी से सेक्टर-142 मेट्रोस्टेशन से बॉटेनिकल गॉर्डन को जोड़ने के काम में तेजी आएगी और नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नागरिकों केा काफी लाभ होगा। Noida News