बड़ी खबर : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सीएनजी हुई महंगी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:24 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:24 AM
Noida News : दिल्ली-एनीसआर के लोगों को चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका लगा है। दरअसल नोए़डा-ग्रेटर नोएडा में सीएनजी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। बता दें इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार से दाम में वृद्धि का ऐलान कर दिया है। इससे पहले सात मार्च को कंपनी ने ढाई रुपये प्रति किलो दाम घटाए थे।
सीएनजी की कीमतो में हुई इजाफा
मिली जानकारी के अनुसार, सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी आज यानी 22 जून की सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है। जिसके बाद अब दिल्ली में सीएनजी 74.09 रुपये प्रति किलो कि बजाय 75.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये बढ़ा दी गई है।
Noida News
जानें कहा-कहा बढ़े दाम
आपको बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद इससे पहले सीएनजी 78.70 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, अब यहां 79.70 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिकेगी। वहीं एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। Noida News