नोएडा में शातिर चोरों का बड़ा करनामा, बाइक की पहचान छुपाने के लिए करते थे ये काम
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:44 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:44 AM
Noida News : नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में शामिल बदमाश पहले बाइक चुराते थे फिर उसी बाइक से मोबाइल व चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर बाइक की पहचान छुपाने के लिए उसे कटवा डालते थे।
बड़े शातिर तरीके से करते थे चोरी Noida News
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में मोबाइल व चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। नोएडा पुलिस ने अभिषेक उर्फ कालू पुत्र महेश यादव निवासी सोरखा, मसरे आलम पुत्र मकसूद आलम, ललित यादव उर्फ लुक्का व विमलेश उर्फ मनोज तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा है।
एडीसीपी ने बताया किा इस गिरोह का सरगना अभिषेक उर्फ कालू है जो विमलेश व बाल अचारी के साथ मिलकर बाइक चोरी करके उस चोरी की बाइक से मोबाइल व चेन स्नैचिंग की वारदात करते थे। मोटर साइकिल की पहचान न हो इसलिए गिरोह में शामिल बदमाश जल्द ही बाइक को मसरे आलम को बेचकर कटवा देते थे और फिर नई बाइक चोरी करते थे। स्नैचिंग किए गए मोबाइल ये लोग ललित यादव को बेचते थे। इनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक, 26 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। गैंग के सरगना अभिषेक उर्फ कालू के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के कई थानों में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।