बिग ब्रेकिंग : नोएडा के सेक्टर 18 में नामी कोचिंग सेंटर सील
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:05 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:05 PM
Noida News : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर जैसा हादसा नोएडा में ना हो इसके लिए नोएडा प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग निरंतर कार्यवाही कर रही है। पूर्व में सेक्टर 62 में कानूनों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर पर कार्यवाही की गई थी। उसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर 18 व सेक्टर 15 नयाबांस में अवैध तरीके से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर पर कार्यवाही की है।
दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद नोएडा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आ गई है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने मिलकर शहर में अवैध तरीके से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरो पर शिकंजा कसा है। शहर में अवैध तरीके से बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर सर्वे कराया था और जिन बेसमेंट मैं नियमों के विरुद्ध गतिविधियों मिलेंगी उन पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
सेक्टर 18 में किया बेसमेंट सील
मंगलवार को सेक्टर 18 में बेसमेंट में संचालित हो रहे नामी संकल्प कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया । संकल्प कोचिंग सेंटर नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में संचालित हो रहा था ।इसके अलावा सेक्टर 15 के नयाबांस में स्थित कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।