नोएडा की पारस सोसायटी में बड़ा हादसा, छत तोड़कर रुकी लिफ्ट, फिर हुआ ये
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:27 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 05:27 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल लोग उस वक्त दहशत में आ गया जब रविवार को टावर-5 की चौथी मंजिल पर लिफ्ट खराब हो गई।
Noida News
आपको बता दें कि जब निवासी लिफ्ट से बाहर निकलने लगे तभी अचानक लिफ्ट के ब्रेक फेल हुए और वो तेजी से ऊपर की ओर जाने लगी। हैरात की बात यह है कि लिफ्ट सीधे चौथी मंजिल से 25वीं मंजिल जा पहुंची। इस घटना में लिफ्ट ने छत को तोड़ दिया। नोएडा की सोसायटी में इस घटना में 3 लोगों को गहरी चोटे आई है। वहीं इस हादसे के बाद नोएडा की इस सोसाइटी के लोगों के बीच दशहत बनी हुई है।
इससे पहले भी हुआ हदासा
मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले नोएडा की पारस सोसाइटी में लिफ्ट का केबल टूटने से एक 70 साल की सुशीला देवी की मौत हो गई थी। नोएडा इस सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अभी हम उस हादसे को भूले नहीं थे कि रविवार यानी 12 मई को लिफ्ट का ब्रेक टूटने से 3 लोग घायल हो गए है।
लिफ्ट का हुआ था ब्रेक फेल
आपको बता दें कि नोएडा के पारस सोसायटी के निवासियों के मुताबिक टावर-5 की लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब हो गई थी। जब निवासी लिफ्ट से बाहर निकलने लगे तभी अचानक लिफ्ट के ब्रेक फेल हुए और वह तेजी से ऊपर उठने लगी और सीधे 25वीं मंजिल पर जाकर रूकी। इस लिफ्ट ने सबसे ऊपरी मंजिल की छत को तोड़ दिया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि इससे लिफ्ट में मौजूद तीन लोग घायल हुए हैं।
नोएडा में हुए इस हादसे के दौरान लिफ्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टावर की छत को तोड़कर ऊपर चली गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है, घटना की सूचना मिलते ही सोसायटी के अन्य निवासी इकट्ठा हो गए। टावर की दोनों लिफ्टों को बंद कर दिया गया है और निवासियों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
नोएडा के पारस टिएरा सोसाइटी में हुए हादसे की सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट झटके से नीचे आकर ऊपर चली गई थी। इसके बारें में ओर अधिक जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Noida News