नव वर्ष का जश्न मनाने से पहले जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:15 AM
Noida News : साल-2024 विदा हो रहा है। नव वर्ष-2025 आने वाला है। ऐसे में 31 दिसंबर यानि मंगलवार को नव वर्ष (New Year) के स्वागत का जश्न मनाने के लिए आप भी घर से बाहर जाएंगे। यदि आप नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो नोएडा कमिश्नरी पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी आपके बहुत काम आने वाली है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वालों को 31 दिसंबर को नव वर्ष का जश्न मनाने से पहले नोएडा कमिश्नरी पुलिस में ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
नोएडा पुलिस का फरमान, नो ड्रिंक एंड ड्राईव
नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस 31 दिसंबर की रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चैकिंग के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात करने का फैसला किया है। नोएडा के सेक्टर-18 मार्केट, DLF मॉल, नोएडा के सेक्टर-38ए में स्थित GIP मॉल व गार्डन गैलरिया मॉल, नोएडा के सेक्टर-32 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल आदि प्रमुख स्थानों पर नोएडा पुलिस की विशेष नजर रहने वाली है। जो भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाएगा उस व्यक्ति का चालान करने से लेकर उसकी गाड़ी को सीज करने तक की सजा देने के निर्देश नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जारी कर दिए हैं।
नोएडा में अनेक स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्ट
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में कुछ स्थानों पर रूट डॉयवर्ट रहेगा। नोएडा पुलिस के प्रवकता के अनुसार, नोएडा के सिटी सेंटर मॉल के सामने भीड़ बढ़ने पर शशि चौक से सेक्टर-71 अंडरपास की तरफ जाने वाले वाहनों को सेक्टर-36 के आगे से सेक्टर-31-25 चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। फिर वाहन आगे नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे से होते हुए आगे मुड़कर गिझोड़ के सामने से फिर निकलेंगे। इसी तरह नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-137 एडवंट बिजनेस पार्क बिल्डिंग के बाहर भी पुलिस तैनात होगी।
ग्रेनो वेस्ट गौड़ मॉल व आसपास भीड़ भाड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर नोएडा से जाने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। गाजियाबाद जाने वाले वाहन मॉडल टाउन या छिजारसी होकर जाएंगे। नोएडा से किसान चौक होकर ग्रेनो की तरफ जाने वाले वाहनों को पर्थला चौक के पास से दाहिने मोड़ कर आगे बिसरख पुल रोड से निकाला जाएगा। अंसल मॉल में जाने वाले वाहन चालक सर्विस रोड से होकर जाएंगे। परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर अल्फा गोल चक्कर व पी-3 गोल चक्कर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। Noida News