सावधान! समाजसेवी महेश सक्सेना का व्हाट्सएप हैक कर हैकर्स कर रहे बड़ी मांग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:18 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:18 PM
Noida News : नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना का व्हाट्सएप हैक करके हैकर्स ने 5000 लोगों से मदद के नाम पर धनराशि मांगी है। महेश सक्सेना ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
व्हाट्सएप हैक कर 5000 लोगों से मांगी आर्थिक मदद
मालूम हो कि कल नोएडा लोकमंच द्वारा विभिन्न महिलाओं को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। इस दौरान महेश शर्मा व्यस्त थेl इस बीच हैकर्स ने उनका व्हाट्सएप हैक करके करीब 5000 लोगों से विभिन्न बहाने बनाकर आर्थिक मदद मांगी। जब इसकी जानकारी महेश सक्सेना को हुई तो उन्होंने अपने सभी लोगों को फोन करके आगाह कर दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है तथा वह किसी को पैसे ना दें। यही नहीं उन्होंने साइबर क्राइम में इसकी बाकायदा लिखित शिकायत भी कर दी है। साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महेश सक्सेना ने लोगों से किया आगाह
महेश सक्सेना ने अपने सभी परिचित तथा सुप्रीम कोर्ट को आगाह किया कि यदि ऐसी कोई भी सूचना आती है तो वह किसी को एक पैसे ना दें तथा इसकी सूचना पुलिस तथा उन्हें दें। बता दें कि, इन दोनों हैकर तथा साइबर अपराध करने वाले अपराधी काफी सक्रिय हैं आए दिन वह किसी न किसी का मोबाइल नंबर तथा व्हाट्सएप हैक करके लोगों से फर्जी धन की उगाही कर रहे हैं। साइबर पुलिस ने आम जनता को आगाह किया कि वह ऐसे किसी सूचना पर विश्वास ना करें तथा मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। Noida News