एओए में वर्चस्व की लड़ाई, अध्यक्ष को नामित सदस्यों ने धमकाते हुए दी गालियां
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:54 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:54 AM
Noida News : नोएडा से एक ताजा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 78 में स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन में वर्चस्व की लड़ाई अब धमकीबाजी और गाली गलौज तक पहुंच गई है। एओए के अध्यक्ष ने नामिक सदस्यों पर सोसाइटस के सिक्योरिटी इंचार्ज, एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के जनरल मैनेजर तथा उन्हें धमकाने व गालियां देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना सेक्टर-113 में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News
एओए के अध्यक्ष मृदुल भाटिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 27 अगस्त 2023 को जनरल मैनेजर ने नामित सदस्यों को पार्क में एकत्रित होने से मना किया तो विनीत प्रताप सिंह ने उन्हें गंदी- गंदी गालियां दी। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल कुमार मलिक को मौके पर बुलाया उन्होंने जब विनीत प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, सुनील शर्मा और रजत कुमार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। मृदुल भाटिया ने बताया कि अध्यक्ष होने के नाते वह मौके पर पहुंचे और विनीत प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों से बात करने का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम को विनीत प्रताप सिंह 10-12 अन्य लोगों के साथ जबरन सोसाइटी में घुस आए और सेंट्रल पार्क में जाकर शक्ति प्रदर्शन करने लगे। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में थाना सेक्टर 113 प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।