नोएडा के रिहायशी सेक्टर में शुरू हुआ बेसमेंट का सर्वे, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:50 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:50 PM
Noida News : राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण भी सतर्क हो गया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब रिहायशी सेक्टर में भी बने बेसमेंट का सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अगर बेसमेंट के निर्माण में किसी तरह का नियम तोड़ा गया है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
नोएडा में बेसमेंट का सर्वे शुरू
आपको बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्रनगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बरसात का पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत हो गई थी। यह तीनों छात्र यूपीएससी की कोचिंग कर रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा और गाजियाबाद सहित प्रदेश के सभी शहरों में बेसमेंट के निरीक्षण तथा उनमें चल रही गतिविधियों का सर्वे करने का आदेश अधिकारियों को दिया था।
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कोचिंग सेंटरों की जांच की गई और जिन कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट में क्लासेस, ऑफिस या लाइब्रेरी चल रही थी उन्हें सील किया गया। अब नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के रिहायशी सेक्टरों में बने बेसमेंट का भी सर्वे भी शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर नोएडा के सभी सेक्टर में बने बेसमेंट का सर्वे प्राधिकरण की टीम द्वारा किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को सेक्टर-51 में बने बेसमेंट का सर्वे किया तथा वहां चल रही गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट तैयार की। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अगर बेसमेंट के निर्माण में किसी तरह के नियम तोड़े गए हैं तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Noida News
सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की सर्वे टीम ने सेक्टर में बने बेसमेंट का निरीक्षण किया है तथा अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।