नोएडा में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:39 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:39 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने आज सेक्टर-42 में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानें तथा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया।
वर्क सर्किल-3 के तहत सेक्टर-42 में नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा करके दुकानें तथा झुग्गियां बना ली थीं।
अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
आपको बता दें कि गुरुवार को प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ वहां पहुंची तथा जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जिसकी बाजारी कीमत करीब 3.5 करोड़ रूपये है। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।