नोएडा में फिर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 50 से ज्यादा दुकानों को किया ध्वस्त
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:30 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:30 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नोएडा के सेक्टर -76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसायटी के बाहर बड़े पैमाने पर बाबा का बुलडोजर चला है। बताया जा रहा है यहां अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिसे गुरुवार को वर्क सर्किल-6 की टीम ने बुलडोजर की मदद से हटवा दिया। दोपहर बाद तक सर्किल अधिकारी की अगुवाई में कार्रवाई जारी रही। इसमें चार जेसीबी, 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद थी।
आपको बता दें कि इस कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगों ने अपना आक्रोश प्रकट किया, लेकिन मौजूद पुलिस बल के आगे किसी की एक न चली। असल में लगातार सोसायटी के निवासियों की ओर से प्राधिकरण में शिकायत मिल रही थी कि देर रात तक यहां पर दुकानों का संचालन होता है। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
50 से ज्यादा दुकानों को किया गया ध्वस्त Noida News
मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण की टीम गुरुवार को सोसाइटी के बाहर लग रहे अवैध बाजार को ध्वस्त करने पहुंची। इसमें अवैध रूप से बना ढाबा और करीब 50 से ज्यादा दुकानों को को तहस-नहस कर दिया गया। डंपर में रेहड़ी ठेली समेत सामान को रख कर जब्त कर लिया गया। इसके बाद तोड़फोड़ टीम अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसायटी पहुंची। यहां से भी 40 दुकानों पर बुलडोजर चला। अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी कि दोबारा यहां दुकानें लगाई तो FIR दर्ज होगी। वर्क सर्किल 6 वरिष्ठ प्रबंधक केबी सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है। सर्किल में जितनी भी सोसायटी है सभी जगहों पर इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।