नोएडा के गांवों में विकास पर प्राधिकरण खर्च करेगा 100 करोड़ रुपये
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:36 PM
Noida News : नोएडा के गांव में विकास योजना को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ा बजट तय किया है। इस बजट से नोएडा में स्थित गांव में रोड, नाली खरंजा व अन्य विकास किए जाएंगे। गांव को प्राधिकरण मॉडल विलेज बनाने की तैयारी में है। इस वर्ष गांवों के विकास पर नोएडा प्राधिकरण 100 करोड़ रूपये खर्च करेगा। इस फंड के जरिए गांवों में समुचित विकास कार्य कराये जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में गांवों के विकास के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 100 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है।
Noida News
गांवों के विकास के लिए पास हुआ करोड़ों का बजट
नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 7 हजार करोड़ रूपये का बजट पारित किया है। कयास लगाए जा रहे है कि आगामी एक सप्ताह में बैठक की जाएगी जिसमें एजेंडे तय किए जाएंगे। बजट की फाइल आईडीसी और नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। इसे मंजूरी मिलते ही विकास और अनुरक्षण कार्यो के लिए टेंडर जारी किए जा रहे है।
पहले ये वित्तीय बैठक 16 जून को होनी थी। लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया था। इस बैठक में 36 एजेंडे रखे जाने थे। इसको लेकर तीन बार रिव्यू बैठक भी की गई। हालांकि बाद में सिर्फ वित्तीय बजट की फाइल ही आईडीसी के सामने प्रस्तुत की गई। जिस पर उन्होंने मुहर लगा दी। ये बैठक मार्च में हो जानी चाहिए थी लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो सकी। इस बजट में सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मेंटेनेंस, हार्टिकल्चर, जमीन अधिग्रहण, न्यू नोएडा, जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विकास कार्यो के बजट को पास किया गया।
Noida News
प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि ये बाकी एजेंडों की रूपरेखा के लिए अगले सप्ताह बैठक की जाएगी। बता दें कि नोएडा के विकास के लिए हर साल वित्तीय बजट पास किया जाता है। विगत वर्ष 2023-24 में 6920 करोड़ का बजट पास किया गया था। 2022-23 में 4880.62 करोड़ का बजट था। इसी का आकलन करते हुए 2024-25 का बजट बनाया गया।
किस विभाग को कितना बजट
- सिविल यानी विकास कार्य पर- करीब 1200 करोड़ रुपए।
- उद्यान विभाग के लिए - 100 करोड़ रूपये
- इलेक्ट्रिकल एंड मैनटेनेंस पर - 300 करोड़ रूपये
- जल विभाग पर - 150 करोड़ रुपए
- लैंड बैंक, जमीन अधिग्रहण के लिए 1500 करोड़ और डीएनजीआईआर के लिए बजट का भी प्रावधान रहेगा।
- ग्रामीण विकास के लिए - 100 करोड़ रूपये Noida News