नोएडा के सामुदायिक किचन के लिए प्राधिकरण की कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:20 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के एक फैसले की शहर में खूब चर्चा हो रही है। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहे सामुदायिक किचन के लिए प्राधिकरण के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए शहर में सामुदायिक किचन संचालित किया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण की नई पहल
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम की पहल पर इस सामुदायिक किचन को चलाया जा रहा है। अब नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) ने भी इस सामुदायिक किचन में अपनी भागीदारी देने का फैसला किया है। नोएडा प्राधिकरण के एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने बताया कि संगठन की एक बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि सामुदायिक किचन में प्राधिकरण के समूह क, ख तथा घ श्रेणी के अधिकारी/कर्मचारी एक दिन का वेतन एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में से 1100 रूपये प्रति कर्मचारी सहयोग धनराशि दी जाएगी।
Noida News
नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के इस फैसले को शहरवासी काफी सराह रहे हैं। नोएडा के लोगों का कहना है कि प्राधिकरण के कर्मचारियों की इस पहल से नोएडा में संचालित सामुदायिक किचन को आर्थिक सहायता मिलेगी तथा जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा भोजन मिल पाएगा। इस मौके पर एनईए ने सीईओ डा. लोकेश एम को अपने निर्णय का एक पत्र भी सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष चौ. राजकुमार के अलावा महासचिव जीतेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, वीरपाल, सचिव नीरज राणा, अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्रा आदि मौजूद थे। Noida News