नोएडा की दुकान आग की चपेट में, आसमान में छाया धुएं का गुबार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:51 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में जहां एक तरफ लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर नोएडा से लगातार एसी ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटना सामने आती जा रही है। नोएडा के कई बिल्डिंग आग की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में नोएडा से एक ओर आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-37 की एक दुकान में धू-धूकर आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास हडकंप मच गया।
Noida News
नोएडा से आए दिन आग लगने की घटना सामने आती जा रही है। ऐसे में एक और आग लगने का ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-37 की एक दुकान में भीषण आग लग गई जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अब नोएडा के सेक्टर-37 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर पूरे इंटरनेट पर सनसनी मच गई है।
क्यों लगी आग?
बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है। वहीं नोएडा के सेक्टर-37 की दुकान में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नही हुई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।