नोएडा में मां के सामने मासूम को कुचला, बच्ची की हालत नाजुक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:11 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:11 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक कार चालक ने एक मां के सामने उसकी मासूम बेटी को कुचल डाला। जिससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों ने अपना आपा खो दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
Noida News
ये पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक का बताया जा रहा है। जहां घर के सामने मां के साथ खेल रही एक छोटी बच्ची को एक बेरहम कार चालक ने कुचल डाला। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले का वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग बुरी तरह से गुस्सा गए हैं। देखें वीडियो...
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-29-at-11.30.18-AM.mp4"][/video]
जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है मासूम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो काफी विचलित करने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ अपने घर के बाहर सड़क पर खेलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वहां कार चालक आता है और बच्ची को कुचलकर कार वहीं रोक देता है। बच्ची को इस हालत में देखकर महिला फौरन उसे उठाकर बदहवास हालत में इधर उधर दौड़ने लगती है। जिसके बाद आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो जाते हैं और बच्ची को अस्पताल में ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।