अमित शाह ने कह दी बड़ी बात : डॉ. महेश शर्मा के विजय जुलूस में शामिल होने आउंगा नोएडा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:40 PM
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह ने बड़ी बात कही है। अमित शाह ने कहा है कि वें चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. महेश शर्मा के विजय जुलूस में शामिल होने के लिए नोएडा जरूर आएंगे। यह बात अमित शाह ने नोएडा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। नोएडा की इस जनसभा में अमित शाह को आना था किंतु शनिवार की शाम को अचानक मौसम खराब होने के कारण इस जनसभा में नहीं आ पाए। अमित शाह ने जनसभा को फोन के माध्यम से संबोधित किया। नीचे वीडियो में आप भी सुन लीजिए कि नोएडा की जनसभा में फोन पर क्या बोले भाजपा नेता अमित शाह।
जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह नोएडा में जनसभा को संबोधित करने नहीं आ पाए। अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की नोएडा में आयोजित चुनावी सभा में नहीं पहुंच पाए। इस चुनावी सभा का आयोजन नोएडा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डा. महेश शर्मा के समर्थन में किया गया था। नोएडा के सेक्टर-33 में आयोजित जनसभा को अमित शाह ने फोन से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण मजबूरी में नोएडा नहीं पहुंच पा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा की जनता से मिलने मैं जल्दी ही नोएडा आऊंगा। उन्होंने नोएडा की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक वोट देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा.महेश शर्मा को चुनाव में अवश्य भारी मतों से चुनाव जिताएं।
भारी भीड़ जुटी थी जनसभा में
नोएडा के सेक्टर-33 में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में भारी भीड़ एकत्र हुई थी। भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों पूरा नोएडा शहर जनसभा में उमड़ पड़ा हो। राजनैतिक विश्लेषक इस जनसभा को अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जनसभा बता रहे हैं। यह अलग बात है कि अमित शाह को अपने सामने देखने तथा उनका भाषण सुनने आए नोएडा के नागरिक अमित शाह के न आने से निराश नजर आए। इस दौरान नोएडा क्षेत्र के भाजपा के सभी बड़े नेता तथा नोएडा के सांसद व प्रत्याशी डा. महेश शर्मा जनता को संबोधित करते हुए नजर आए। भाजपा के सभी नेताओं ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस जनसमर्थन को देखकर साफ है कि नोएडा सीट से डा. महेश शर्मा ऐतिहासिक अंतर से चुनाव जीतने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को दुबारा नोएडा बुलाने की योजना पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।