अमानतुल्लाह फिर मुश्किल में, इस केस में गिरफ्तार करने पहुंची नोएडा पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:13 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:13 AM
Noida News : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दरअसल नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट मामले में नोएडा पुलिस ने उनके घर पहुंची। गुरुवार को नोएडा पुलिस अमानतुल्लाह के घर उनके बेटे की तलाश में पहुंची थी। लेकिन अमानतुल्लाह खान का बेटा नोएडा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। नोएडा पुलिस ने अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी का काम तेज कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है दोनों बाप-बेटे गिरफ्तारी के डर से फरार है।
पुलिस की तीन टीमें कर रही हैं जांच
आपको बता दें कि पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट वाले केस की जांच में नोएडा पुलिस की तीन टीम लगी हैं और अमानतुल्लाह खान और उसके बेटे के खिलाफ कोर्ट ने NBW भी जारी किया गया है। अभी फिलहाल अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। नोएडा पुलिस लगातार कई दिनों से अमानतुल्लाह खान के घर के चक्कर काट रही है, वहीं अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और गुंडागर्दी की। इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शिकायत की थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस एक्शन में आई है। नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाहह खान और उनके बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 427 के तहत FIR दर्ज कर ली है।
FIR में लगे हैं गंभीर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार FIR के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे सुबह 9:27 मिनट पर अपनी ब्रेजा कार में पेट्रोल डलवाने नोएडा के पेट्रोल पंप आए थे। लाइन से न लगकर उन्होंने सेल्समैन को गाली दी और कहा कि आगे वाली गाड़ी आगे बढ़ाकर मेरी गाड़ी में पहले पेट्रोल भरें। इस पर सेल्समैन में कहा कि आप लाइन में आएं, आपकी गाड़ी में तेल भर दिया जाएगा।
इसके बाद विधायक के बेटे अनस ने सेल्समैन को धमकी देते हुए मारना शुरू कर दिया और वहां रखी कार्ड मशीन के साथ भी तोड़फोड़ की। इस मामले को सीनियर स्टाफ ने शांत करवाया और नोएडा पुलिस फोन कर दिया। जब तक पुलिस आई, तब तक वह अपना रौब दिखाते हुए विधायक अमानतुल्लाह खान की पेट्रोल पंप के मैनेजर से बात करवाने लगा।
Noida News
आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के बेटे ने गुंडागर्दी करते हुए पूरे पेट्रोल पंप के स्टाफ के साथ बदतमीजी की और धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया था। अमानतुल्लाह खान दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ आए और पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमका कर बोले कि मैं अभी तुम्हारे स्टाफ को मारने लगूं, तो तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। फिर पेट्रोल पंप के मालिक से बात करके बोला कि ये पेट्रोल पंप हमारे इलाके में पड़ता है। यहां बिजनेस करने बैठे हो, तो बिजनेस करो। Noida News