नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में एओए पर घपले का आरोप, जांच शुरू
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:54 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:54 PM
Noida News : नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) एक बार फिर आरोपों के घेरे में आ गई है। नोएडा के सेक्टर-137 के एओए पर आरोप है कि एसोसिएशन ने लेनदेन में भारी गड़बड़ी की है। इन आरोपों के बाद एओए के सभी रिकार्ड व खातों की जांच शुरू कर दी गई है। नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी पहले भी विवाद में रह चुकी है।
Noida News
पारस टिएरा सोसायटी में हो रहा है घोटाला?
नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी के नागरिक ने बड़े आरोप लगाए हैं। सबसे बड़ा आरोप तो यह है कि नोएडा शहर की इस प्रमुख सोसायटी के एओए के पदाधिकारी नागरिकों से मिलने वाले मेंटीनेंस जार्च में बड़ा घपला कर रहे हैं। इन आरोपों के बाद सोसायटीज रजिस्ट्रार ने पारस टिएरा सोसायटी के सभी खातों की जांच एक चार्टर्ड एकाउटेंट फर्म से कराने के निर्देश दे दिए हैं।
खबर है कि जांच के निर्देशों के बाद जांच की कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है। पारस टिएरा सोसायटी के नागरिक जल्दी से जल्दी एओए के नए चुनाव कराने की भी मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बही खातों की जांच के बाद नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में एओए के चुनाव कराने के विषय में फैसला किया जाएगा। Noida News