होली पर भूले सभी गिले-शिकवे, किसानों ने भी सीईओ को लगाया गुलाल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:56 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:56 PM
Noida News: होली का त्यौहार आपसी सौहार्द व सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले लग उन्हें गुलाल लगाने का त्यौहार है। नोएडा में अक्सर प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले किसानों ने भी कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की। मौका था नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के होली मिलन समारोह का।
किसान नेता भी हुए शामिल
दरअसल नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के संगठन एनईए ने शुक्रवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. लोकेश एम के साथ नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय कुमार खत्री, मुख्य विधि सलाहकार रविंद्र कुमार गुप्ता, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, क्रांति शेखर, डीपी सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल, जन स्वास्थ्य के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह, विद्युत यांत्रिकी विभाग के उपमहा प्रबंधक राजेश कुमार, जल विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, एनईए के अध्यक्ष चौै. राजकुमार, धर्मेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
Noida News
एनईए के होली मिलन समारोह में बरसाने से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेली। इस होली मिलन कार्यक्रम में प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ लडऩे वाले किसान नेता व भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा भी अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ होली मिलन समारोह में पहुंचे। किसान नेताओं ने भी सीईओ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह की यह तस्वीरें होली के त्यौहार की विशेषता को बयान करती है। होली सभी के जीवन में खुशियों के रंग भर दे तथा ऐसे ही आपसी सौहार्द के साथ हमारा देश तरक्की करे यही हमारी कामना है। Noida News