नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में अश्लील हरकत करने वालों पर एक्शन, तीन गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:20 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस (Post Mortem House) का गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसने पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे। दरअसल वायरल वीडियो में एक सफाईकर्मी बाहरी महिला के साथ रंगरलियां मनता दिखा। अब इस मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया है।
पुलिस का बड़ा एक्शन
विभाग से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके महिला के साथ पोस्टमार्टम हाउस में अश्लील हरकत करने वाले सफाई कर्मी के साथ दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों की पहचान अमरोहा के शेर सिंह, एटा के भानू प्रताप, जेवर के परवेंद्र रूप में हुई है। जांच में पाया गया है कि आरोपी सफाईकर्मी शेर सिंह ही महिला को पोस्टमार्टम हाउस में लेकर गया था। वहीं परवेंदर ने घटना का वीडियो बनाया था। जबकि आरोपी भानु ने मोबाइल उपलब्ध कराया था।
आरोपित कर्मचारी शेर सिंह को हटा दिया Noida News
वहीं विभाग भी इस मामले में सख्त एक्शन ले रहा है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी शेर सिंह को हटा दिया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने डिप्टी सीएमओ डॉ. जैसलाल के नेतृत्व में जांच समिति गठित की है। जांच समिति में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ. आरपी सिंह भी शामिल है।
पोस्टमार्टम हाउस का वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस (Noida Post Mortem House) में रखे शव सुरक्षित नहीं हैं। पोस्टमार्टम हाउस के भीतर स्ट्रेचर पर रखे शव के सामने सफाईकर्मी और महिला की अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा घेरे में आ गई थी। वीडियो में वायरल होने के बाद यह साफ हो गया है कि पोस्टमार्टम हाउस में अनाधिकृत लोग जा रहे हैं। इससे वहां रखे शव सुरक्षित नहीं हैं। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।