सात अवैध खनन सहित ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई, लगा करोड़ों का जुर्माना
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:03 PM
Noida News : गौतमबुद्धनगर में आज शासन द्वारा ओवर लोड संचालित वाहनों और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ एक बड़े प्रवर्तन अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत राजस्थान, हरियाणा से रोडी, गिट्टी ,रेता लादकर गौतमबुद्धनगर आने वाले 12 और अन्य सामान ढोने वाली 5 ओवर लोड कुल 17 ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अवैध परिवहनों पर लगा लाखों का जुर्माना
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान खनन विभाग द्वारा बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों पर 3 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि परिवहन विभाग ने 8 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना और कर लगाया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 11 लाख 47 हजार रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया। साथ ही सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निलंबित करने की सिफारिश की गई है।
पुलिस और प्रवर्तन कर्मी रहे शामिल
इस अभियान को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित 8 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यबल ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इनमें नायब तहसीलदार दादरी प्रज्ञा सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण, जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी सहित यात्री कर अधिकारी राजेश मोहन के साथ-साथ पुलिस और प्रवर्तन कर्मी भी मौजूद थे।
Noida News
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा है कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी जारी किया जाएगा और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ओवर लोड और अवैध खनन सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं या नही।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।