निर्माणाधीन इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की बाकी जमीन का अधिग्रहण इसी माह
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:27 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा गोल्फकोर्स के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। इसी महीने इस परियोजना के लिए अपेक्षित 2.22 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद है तथा अगले 6 माह में गोल्फकोर्स का निर्माण पूरा हो जाएगा।
जमीन की अर्जन करने की प्रक्रिया
बता दें कि, कामबक्शपुर की करीब 2.22 हेक्टेयर जमीन परियोजना के जरुरी मानी गई। ऐसे में प्राधिकरण ने शासन स्तर पर इस मामले को अवगत कराया। शासन की ओर से जुलाई में एसआईए अधिसूचना जारी की गई। जिसके तहत जिला प्रशासन की ओर से जमीन की अर्जन करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्राधिकरण ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि ये जमीन जल्द ही नोएडा प्राधिकरण को मिल जाएगी। इसके बाद यहां बचा हुआ निर्माण कार्य होगा।
इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का निर्माण
नोएडा के सेक्टर-151ए इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना जुलाई 2021 में शुरू की गई। इसका 64 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जून 2025 में इसका निर्माण पूरा किया जाना है। जमीन नहीं मिलने की वजह से योजना में करीब 11 करोड़ रुपए का वैरिएशन किया गया। अब इसकी लागत 140 करोड़ हो चुकी है। इसमें 107 करोड़ से सिविल वर्क किया जाएगा। 20 करोड़ से इलेक्ट्रिकल वर्क और 12 करोड़ की लागत से उद्यानिक काम होगा। योजना का कुल एरिया करीब 113.87 एकड़ है।
छह महीने में पूरा कर दिया जाएगा काम
प्राधिकरण ने बताया कि एक बार जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाए। इसके बाद छह महीने में यहां काम पूरा कर दिया जाएगा। सिविल का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। बता दे गोल्फ कोर्स के लिए अब तक 1000 लोगों ने सदस्यता ली है। सदस्यता शुल्क से ही इसका निर्माण किया जा रहा है। एक बार काम पूरा होने पर दोबारा से सदस्या को शुरू किया जाएगा। Noida News