मातहत अफसरों संग सड़क पर उतरे एसीईओ, कई क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:11 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:11 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज अवकाश होने के बावजूद भी नोएडा प्राधिकरण के आला अफसर विभिन्न विभागों के प्रभारियों के साथ शहर का जायजा लेने निकले। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) संजय खत्री की अगुवाई में सिविल, जल, जनस्वास्थ्य उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भंगेल, सलारपुर आदि कई क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहत अफसरों को कई निर्देश भी दिए गए।
ये अफसर रहे मौजूद
इस दौरान एसीईओ संजय खत्री के साथ सिविल विभाग के उप महाप्रबंधक विजय रावल, जल विभाग के महाप्रबंधक आर.पी. सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, खंड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।