18 महीने की बच्ची को कार से कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:57 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:57 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नोएडा के सेक्टर 63 में घर के बाहर खेल रही 18 माह की बच्ची पर कार चढ़ाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी युवक को थाना 63 के सर्विस रोड बहलोलपुर अंडरपास से अरेस्ट किया है। इसी के साथ नोएडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार भी बरामद कर ली है।
Noida News
आरोपी युवक गिरफ्तार
नोए़डा पुलिस की गिरफ्त खडे विनीत पुत्र ताराचंद सेक्टर 63 ए स्थित बी 55 में रहता है। विनीत पर आरोप है कि उसने घर के बाहर खेल रही 18 महीने की बच्ची के ऊपर गाड़ी चला दी, जिससे बच्ची के सिर पर गंभीर चोटे आए और उसका इलाज सेक्टर 71 के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए गाड़ी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई और पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सर्विस रोड बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार लिया है और कार को बरामद कर लिया है। इस घटना में घायल बच्ची के बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया गया है। Noida News
[video width="848" height="474" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-30-at-12.08.38-PM.mp4"][/video]