निठारी की आरती ने प्रदेश में अव्वल स्थान किया हासिल, अखिलेश यादव ने दी बधाई
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:15 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:15 PM
Noida News : भारतीय बौद्ध महासभा की युवा एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ग्राम निठारी स्थित बी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने आरती को बधाई दी और साथ ही लैपटॉप उपहार में दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि सुविधा के अभाव में भी बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
यह देखकर गर्व होता है। एक छोटे से गांव निठारी में पढ़े बढ़े इन बच्चों ने अपने संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया और निश्चित ही अपनी प्रतिभा से भविष्य में एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश अम्बावता ने बताया कि डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर एवम् सीनियर वर्ग में 36 जनपदों के 125 परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त कर आरती ने ना सिर्फ स्कूल का नाम बल्कि जिले का नाम रोशन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरती से मिलकर उसका मनोबल जिस तरह बढ़ाया वह प्रेरणादायक था। Noida Newsग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।