नोएडा में आप की जम्बो कमेटी की घोषणा, टीम में शामिल 31 सदस्य
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:03 PM
Noida News : आम आदमी पार्टी की जनपद गौतमबुद्धनगर की जिला कमेटी का गठन कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने नई कमेटी की घोषणा कर दी है। नई जिला कमेटी में कैलाश शर्मा को महासचिव, दिलदार अंसारी तथा डा. बीपी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राहुल सेठ को प्रवक्ता बनाया गया है।
आप पार्टी ने नोएडा में किया कमेटी का गठन Noida News
वहीं मनोज यादव, मुन्ना गुप्ता, उपेन्द्र सिंह चौहान उर्फ लक्की, नवीन भाटी, जाकिर चौधरी तथा उदयवीर मलिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अनिल चेची को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप सुनैया को सोशल मीडिया सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सचिव पदों पर जीतू भाटी, जयकिशन जयसवाल, गौरव मेहरा, अफजल चौधरी, प्रवीन धीमान, विजय श्रीवास्तव, सविता सिंह, विक्की भाटी, जयनारायण कौशिक, शंकर चौधरी, दीपक राजपूत, शिवराज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इन लोगों को दी गई जिम्मेदारी
वहीं सतीश गौतम, बनवारी लाल गुप्ता, गौरव अवाना, भारत भूषण, सत्य नारायण कुशवाहा, अनिकेत गोगिया, इकबाल अहमद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।राकेश अवाना ने कहा कि हाईकमान के अनुमोदन के बाद 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणीा गठित की गई है। हर जाति को संतुलित करके गठित कार्यकारिणी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी तथा पार्टी का व्यापक विस्तार किया जाएगा। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।