नोएडा में केजरीवाल की जमानत पर AAP कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:16 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:16 PM
Noida News : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने CBI के केस में अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को ईडी से जुड़े केस में भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 156 दिनों बाद सीएम केजरीवाल जमानत दी। वहीं अब अरविंद केजरीवाल के रिहाई के रास्ते साफ होते दिख रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत मिलने पर पार्टी कार्यालय नोएडा गौतमबुद्धनगर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आपस में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इसके अलावा एक-दूसरे को बधाई भी दी और लड्डू वितरण किए।
संगठन को मजबूत करने का मिला जज्बा
गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा जिले में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अन्दर अरविंद केजरीवाल के आने पर कई गुना संगठन को मजबूत करने का उत्साह और जज्बा देखने को मिला। आज अरविंद केजरीवाल ने अपनी ईमानदारी और सत्य की ताकत की बदौलत तानाशाह को झुका दिया है।
ये लोग रहे मौजूद Noida News
इस अवसर पर जिला महासचिव कैलाश शर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, AYW सचिव अमर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी, अंकित पाल, राकेश कटोरिया, बोला, अजय, नरेंद्र, अनुज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।