नोएडा के हरौला गांव के युवक को तेज रफ़्तार बोलेरो कार ने रौंदा
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:02 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:02 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिर एक बार तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला है | तेज़ रफ़्तार में दौड़ रही एक बोलेरो कार ने साइकिल पर जा रहे एक युवक को रौंद दिया | इस हादसे में युवक की मौत हो गयी है | युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें यह घटना नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-7 में एक कंपनी के सामने से गुजर रहे युवक को तेज़ रफ़्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। बोलेरो कार चालक की रफ़्तार इतनी तेज़ थी की उसकी गाडी का संतुलन बिगड़ गया | टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी मृतक युवक की पहचान सरन पाल पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है।
Noida News
नोएडा थाना फेज 1 के प्रभारी ने बताया की मृतक हरौला गांव का मूल निवासी था । वह अपनी साइकिल पर कहीं जा रहे था ,तभी अचानक बुलेरो कार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी | टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई,रास्ते से गुजर रहे लोगो ने इस बात की सुचना पुलिस को दी , सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है । गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। अधिकारी ने बताया की बोलेरो चालाक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। Noida News