मेट्रो रेल में महिला वकील के साथ गंदी हरकत, शोर मचाने पर भीड़ ने पकड़ा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 04:15 AM
Noida News : महिलाओं के सफर के लिए सुरक्षित समझी जाने वाली मेट्रो ट्रेन में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मेट्रो ट्रेन में एक महिला अधिवक्ता के साथ मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। महिला अधिवक्ता ने साहस दिखाते हुए मनचले का विरोध किया और लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। महिला अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है।
मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़
पटियाला हाउस न्यायालय दिल्ली में अधिवक्ता कोमल (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त की सुबह उसके पति उसे सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ड्रॉप कर चले गए। वह सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में चढ़ी। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण वह गेट के पास खड़ी हुई थी। उनके पास खड़े एक युवक ने गलत तरीके से उन्हें छूना शुरू कर दिया। युवक की हरकतें यहीं पर नहीं थमी और उसने उनसे शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। कोमल के मुताबिक उन्होंने युवक की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया जिस पर मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों ने उनके साथ दिया और आरोपी युवक को दबोच लिया।
इस दौरान युवक ने बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर भीड़ के चंगुल से भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। महिला अधिवक्ता द्वारा फोन करने पर उनके पति व देवर भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पकड़े गए युवक को थाना सेक्टर-39 लेकर आए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम गोपाल कुमार पुत्र भोलाराम निवासी सीतामढ़ी बिहार है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से लोगों का कहना है कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद इस तरह की घटना होना चिंताजनक है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।