गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव में कुल 34 प्रत्याशियों ने किये नामांकन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:21 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:21 PM
Noida News : नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन 4 अप्रैल को कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि इसके पूर्व 1-3 अप्रैल तक 18 प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे।
Noida News
अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें राजलोक पार्टी के श्यौराज सिंह, आजाद अधिकार सेना पार्टी के यतेंद्र सिंह, अखिल भारत हिंदू महासभा पार्टी के रणवीर चौधरी, भारतीय महासंघ पार्टी के प्रशांत भाटिया, संयोगवादी पार्टी के आनंद शर्मा, वीरों के वीर इंडियन पार्टी के भीम प्रकाश जिज्ञासु, भारतीय किसान पार्टी के गयादीन अहिरवार, राष्ट्रीय जनता पार्टी के श्यामसुंदर शर्मा तथा निर्दलीय प्रत्याशी बबली, संजय शर्मा, पराग कौशिक, गीता रानी शर्मा, नवीन चंद दुबे, सुनील गौतम, महेश कुमार सोनी एवं प्रमोद आत्री सम्मिलित हैं। अब तक कुल 34 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु तिथि 05 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार व नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण का मतदान 26 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार तथा 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना संपन्न होगी। 06 जून 2024 दिन बृहस्पतिवार से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। Noida News