नोएडा में मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया चोर, मकान मलिक ने किया ये हाल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:13 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से चोरी की घटनाएं आना आम बात हो गई है। चोर चोरी के नए-नए तरीके अपानकर इस घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला नोएडा के भूढ़ा गांव का है। जहां चोर एक मकान में चोरी करने गया, लेकिन भाग रहे चोर को घर के मालिक ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मकान मालिक ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
दबे पांव घर में घुस रहा था चोर Noida News
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सीतापुर निवासी बाल गोविंद हाल में भूढ़ा गांव में किराए पर रह रहे हैं। रात के समय वह छत से नीचे आए तो उन्हें एक व्यक्ति कमरे से मोबाइल फोन ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाकर आरोपी को मौके पर दबोच लिया। शोर-शराब सुनकर आस-पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर आ गए और चोर की पिटाई की। पूछताछ में चोर ने अपना नाम अंकित बताया। आरोपी के पास से कमरे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पकड़े गए अंकित को थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। Noida News