नोएडा में स्कूल गई किशोरी का अपहरण, पड़ोसी पर है शक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:36 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:36 AM
Noida News : नोएडा में घर से स्कूल के लिए निकली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने थाना सेक्टर 63 में एक युवक पर अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के छिजारसी में रहने वाली सोनिया (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी (15 वर्षीय) बेटी 18 जुलाई की सुबह घर से स्कूल के लिए गई थी।
पड़ोसी पर है शक
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। तब उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। किशोरी की तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाला रिजवान नामक युवक उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है। Noida News