नोएडा के बरौला में अवैध दीवार बनाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:36 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला में सार्वजनिक रास्ते में अवैध रूप से दीवार बनाने के आरोप में नोएडा प्राधिकरण ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Noida News
क्या है पूरा मामला ?
नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्कल तीन के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बरौला गांव में दुष्यंत चौहान के मकान से सतेश्वर के मकान एवं सुखवीर चौहान के मकान तक सीसी रोड व नाली का कार्य कराया जा रहा था। जिस जगह निर्माण कार्य कराया जा रहा था वह ग्राम वासियों का आम रास्ता है इस रास्ते पर सीवर लाइन का कार्य प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कराया जा चुका है।
अवैध दिवार बनाने में दर्ज हुई FIR
अभियंता का आरोप है कि उक्त सडक़ पर मोनू चौहान, दुष्यंत चौहान निवासी ग्राम बरौला द्वारा अवैध दीवार खड़ी कर कार्य को बाधित किया जा रहा है। इस कारण सडक़ का कार्य यहां पूरा नहीं हो रहा है। इस बारे में कई बार मोनू चौहान व दुष्यंत चौहान को प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा समझाया गया लेकिन उन्होंने अवैध निर्माण को नहीं हटाया। थाना प्रभारी अनुज सैनी ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Noida News