नोएडा के जिला अस्पताल के गेट पर दर्द से कराह रहा मरीज, डॉक्टरों की नहीं पड़ रही नजर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:33 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:33 AM
Noida News : नोएडा के जिला अस्पताल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर सबको हैरानी होगी। यहां एक मरीज कई घंटे से जिला अस्पताल के गेट के बाहर जमीन पर लेटा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि गेट के अंदर से गुजरने वाले डॉक्टरों व जिला अस्पताल के कर्मचारियों की नजर इस मरीज पर नहीं पड़ रही है।
जिला अस्पताल की यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा कर रही है। चेतना मंच के संवाददाता ने बताया कि जिला अस्पताल के गेट के जमीन पर एक मरीज पिछले कई घंटे से लेटा हुआ है। लेकिन कोई भी डॉक्टर या स्टाफ उसकी हालत पर तरस नहीं खा रहा है। इस संबंध में जब अस्पताल के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा था। उसके पैरों में सूजन है और उसके घर में कोई मौजूद नहीं है। अस्पताल में इलाज करने के बजाय अस्पताल स्टाफ ने युवक को उसके हाल पर छोड़ दिया। जिसके बाद युवक बाहर गेट पर आकर जमीन पर लेट गया। इस गेट से अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ भी गुजर रहा है लेकिन किसी की नजर इस मरीज पर नहीं पड़ रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।