नोएडा में एक स्कूल के कैशियर का बड़ा खेल, फीस के लाखो रूपये हड़पे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:13 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के एक स्कूल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां नोएडा के सेक्टर-128 स्थित एक स्कूल में कैशियर ने लाखों रुपए का गबन कर लिया। बताया जा रहा है कैशियर ने छात्रों द्वारा जमा कराई गई फीस को हड़प लिया और उन्हें फर्जी रसीद थमा दी। यह पूरा घोटला 84 लाख का है। वहीं आरोपी कैशियर के खिलाफ स्कूल के ट्रस्टी ने थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कराया है।
स्कूल के कैशियर ने की धोखाधड़ी
मिली जानकारी के अनुासर नोएडा सेक्टर-128 स्थित हेरिटेज स्कूल के ट्रस्टी नवनीत काबरा ने बताया कि उन्हें 8 अप्रैल 2024 को जानकारी मिली कि संस्थान में छात्रों की फीस के संबंध में कुछ वित्तीय अनियम बताएं पाई गई हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य मंजू राजपूत को साथ लेकर उन्होंने अकाउंट विभाग में कार्यरत कैशियर किरणपाल सिंह रावत से पूछताछ की और वित्तीय रजिस्टर तथा छात्रों की फीस से संबंधित दस्तावेजों का मुआयना किया। दस्तावेज देखने पर पता चला कि किरणपाल सिंह रावत ने छात्रों से फीस के रूप में 84 लाख रुपए लेकर फर्जी रसीद काट दी और इस धनराशि को स्कूल के खाते में जमा नहीं किया।
कैशियर ने स्कूलों के बच्चों की फीस हड़पी
स्कूल द्वारा इस संबंध में किरणपाल सिंह रावत को कारण बताओं नोटिस दिया गया। नोटिस मिलने के बाद किरणपाल सिंह रावत ने करीब 25 लाख रुपए की रकम का गबन करना स्वीकार किया और शेष धनराशि के बारे में उसने कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। नवनीत काबरा के मुताबिक किरण सिंह रावत जुलाई 2021 से स्कूल में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं और उनका कार्य छात्रों से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से फीस लेकर संस्थान के खाते में जमा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि किरणपाल सिंह रावत ने छात्रों की फीस के संबंध में कूट रचित दस्तावेज बनाकर फीस के रूप में मिले 84 लाख रुपए गबन कर लिए हैं। फर्जीवाड़ा खुलने पर कैशियर स्कूल छोड़कर भाग गया। कई बार उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News