नोएडा प्राधिरकरण के एफडी घोटाले पर आया नया मोड़, कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद होंगे कई खुलासे!
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:40 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के 200 करोड़ रूपये के एफडी घोटाले में अभी भी परत-दर-परत खुलती जा रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस ने दिल्ली निवासी हवाला कारोबारी राहुल मिश्रा उर्फ गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीआरटी क्राइम ब्रांच व सेक्टर-58 पुलिस ने की है।
जल्द पकड़े जाएंगे फरार आरोपी
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राहुल इस घोटाले के मुख्य आरोपी मनु भोला का करीबी साथी है। राहुल ने ही प्राधिकरण के खातों से करीब 4 करोड़ रुपये नोएडा के अलग-अलग खातों में भेजे थे। राहुल ने गुजरात और चंपारण के हवाला कारोबारियों की मदद ली। उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन देकर यह पैसा निकलवाया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राहुल मिश्रा का असली नाम गौरव शर्मा है। वह लंबे समय से फर्जी नाम से रह रहा था। इस गिरोह के कुछ और सदस्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही वे भी पकड़े जाएंगे।
सही समय में फ्रीज किया गया ट्रांजेक्शन
4 जुलाई 2023 को मनोज कुमार ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नोएडा विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-62 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 200 करोड़ रुपये की एफडी कराने के लिए 21 जून 2023 को पत्र भेजा था। बैंक ने 100-100 करोड़ रुपये की दो एफडी की मूल कॉपी 26 जून को प्राधिकरण को भेज दी। प्राधिकरण ने एफडी की पुष्टि के लिए 3 जुलाई को बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि एफडी बनी ही नहीं। बल्कि 30 जून को 3.90 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए और 9 करोड़ रुपए और ट्रांसफर करने की कोशिश की गई। बैंक ने समय रहते ट्रांजेक्शन फ्रीज कर दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी से हो सकते हैं कई खुलासे
इस मामले में करीब एक साल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य वित्त अधिकारी मनोज कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शुरू में सेक्टर 58 थाने की पुलिस जांच कर रही थी। बाद में यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। पिछले महीने ही पुलिस ने इस गिरोह के सरगना मनु को गिरफ्तार किया था। अब राहुल की गिरफ्तारी से कई नए खुलासे हो सकते हैं। Noida News