नोएडा में बिजली के हाईटेंशन लाइन पर शख्स घंटों तक करता रहा पोल डांस, मनाते-मनाते थकी पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:21 AM
Noida News : दिल्ली से सटा शहर नोएडा से रविवार को एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया जिसने लोगों के पसीने छुड़ा कर रख दिए। दरअसल रविवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-76 में एक युवक बिजली के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और दो घंटे तक ड्रामा करते रहा। पोल पर चढ़कर कभी युवक नखरे दिखाता रहा तो कभी डांस करने लगा, वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शख्स के नीचे आने की राह देखती रही। घंटों तक हाइवोल्टेज ड्रामा करके जब युवक थक गया तो नीचे उतर आया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शराबी का पोल डांस
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से महोबा के कुल पहाड़ निवासी 40 वर्षीय भगवानदास सेक्टर-76 के झुग्गी बस्ती में रहता है। रविवार दोपहर शराब के नशे में वो बिजली के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगा। शख्स को ऐसा करते देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। पुलिस घंटों तक शख्स को अलग-अलग तरह का आश्वासन देती रही जिसके बाद शख्स माना और नीचे आया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="564" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/11/P8-lbkx5N9p0ZTr_.mp4"][/video]
मानसिक रूप से परेशान था शख्स
बताया जा रहा है कि सभी के आग्रह करके के बाद शख्स नीचे उतरा। इस बीच फायर ब्रिगेड ने बिजली की लाइन कटवाई और स्पेशल हाइड्रोलिक मशीन मौके पर मंगवा ली गई ताकि गिरने पर किसी को चोट नहीं लगे। पोल के चारों ओर नेट लगा दिया। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल शख्स के पोल पर चढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और वह मानसिक रूप से परेशान लगता है। Noida News