नोएडा के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:00 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से आग लगने की खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली-नोएडा समेत पूरा उत्तर भारत इस टाइम भीषण गर्मी का प्रकोप है। इसी कारण आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। नोएडा में शुक्रवार को एक हाउसिंग सोसाइटी के अंदर बनी दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
Noida News
आपको बता दें यह आग नोएडा सेक्टर-119 में आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के अंदर बनी एक मार्केट की दुकान में लगी है। बताया जा रहा है वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में फिलहाल जालमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कैसे लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि मार्केट के निचले बेसमेंट के एक किराने की दुकान के बाहर रखे सामान में सुबह शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। उनका कहना है कि इस आग की घटना में बगल की कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस के मुताबिक किराने की दुकान के अंदर रखे सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इससे पहले गुरुवार सुबह सेक्टर-100 की लोटस बुलेवार्ड सोसायटी की 10वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट में एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हो गया था। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले गुरुवार की रात को ही सेक्टर-31 के एक मकान में आग लग गई थी। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की इन दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। Noida News