नोएडा के कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। यहां बंद पड़े एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। इस आग के लगते ही चारो तरफ हड़कंप मच गया। यह घटना नोएडा थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 8 की बताई जा रही है। खबर की मानें तो स्क्रैप गाड़ियां जलकर राख हो गई है। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
Noida News
आपको बता दें कि नोएडा में लगी इस आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नोएडा के जिस गोदाम के अंदर आग लगी है यहां 33 गाड़ियां खड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वहां पर खड़ी गाड़ियां जलकर खाक हो गई।
कैसे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के ये सर्विस सेंटर कई सालों से बंद पड़ा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी तरीके के नुकसान होने की खबर नहीं है। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
बंद पड़े कार सर्विस स्टेशन में लगी आग
बता दें कि इस मामले में सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बंद पड़े प्लॉट में आग लगी है। मौके पर पहुंचे तो देखा कई सालों से बंद पड़े स्कोडा गाड़ी के सर्विस सेंटर में आग लगी है। यहां स्क्रैप की गाड़ियां खड़ी थी जिसमें कुछ गाड़ियां पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है। फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। 33 गाड़ियां जलकर राख हुई है। मौके पर दो गाड़ियां एतिहात के तौर पर खड़ी की गई है। कुछ गाड़ियों में सीएनजी लगे होने की बात कही जा रही है। इस घटना में कितने का नुकसान हुआ होगा इसका भी आकलन किया जा रहा है। Noida News