नोएडा की एडवांट बिल्डिंग के सामने नाले में मिला शव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नोएडा के मशहूर एडवांट बिल्डिंग के सामने वाले नाले से एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है शव दो या तीन दिन पुराना है और पानी रहने के कारण सड़ गल गया है।
क्या है पूरी घटना?
आपको बता दे कि यह पूरी घटना नोएडा थाना फेस 2 क्षेत्र के एडवांट बिल्डिंग के पास की है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार कि सुबह लोगों ने एडवांट बिल्डिंग के पास नाले में एक शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया लिया।
Noida News
पुलिस शव की पहचान का कर रही है प्रयास
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि सब दो-तीन दिन पुराना होने तथा पानी में पड़ा रहने के कारण सड़ गल गया है।शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। Noida News
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-09-at-2.07.59-PM.mp4"][/video]