नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुए अवैध हथियार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:32 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:32 AM
Noida News : नोएडा के निठारी गांव स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को थाना सेक्टर-20 पुलिस में गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के दो साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह परमार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ माह पूर्व निठारी गांव की शर्मा ट्रेडिंग कंपनी की दुकान का ताला काट कर पेंट की बाल्टी व रुपए चोरी करने की घटना में शामिल एक आरोपी ब्लड बैंक की तरफ आने वाला है।
चोरों के पास से मिले अवैध हथियार
बता दें कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पुनीत पंडित पुत्र रामकुमार को दबोच लिया। तलाशी में इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा चोरी की घटना में शामिल आकाश पुत्र ताराचंद को भगत सिंह पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से भी तमंचा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अरविंद उर्फ सोनू मिश्रा व पिंटू के साथ मिलकर 14 फरवरी को निठारी के ब्लड बैंक वाली गली में स्थित शर्मा ट्रेडिंग कंपनी की दुकान का ताला काट कर पेट की बाल्टी व पैसे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। उप निरीक्षक सत्यवीर परमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरविंद उर्फ सोनू मिश्रा व पिंटू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। इनकी पुलिस तलाश कर रही थी। Noida News